अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-लंबित मानदेय ग्राम पंचायत की लॉगिग आईडी पासवर्ड ना दिलवाए जाने से आक्रोर्षित रोजगार सेवकों ने विकासखंड कार्यालय पर काटा हंगामा,  खंड विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन वरिष्ठ लिपिक को सौपा, एक सप्ताह में मांग पूर्ण न होने पर कार्यालय परिसर पर धरना आंदोलन प्रदर्शन करने तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की दी धमकी, 

On: June 30, 2025 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

लंबित मानदेय ग्राम पंचायत की लॉगिग आईडी पासवर्ड ना दिलवाए जाने से आक्रोर्षित रोजगार सेवकों ने विकासखंड कार्यालय पर काटा हंगामा,

खंड विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन वरिष्ठ लिपिक को सौपा,

एक सप्ताह में मांग पूर्ण न होने पर कार्यालय परिसर पर धरना आंदोलन प्रदर्शन करने तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की दी धमकी,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक(पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ शाखा सहसवान के रोजगार सेवको की एक बैठक विकासखंड कार्यालय परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें खंड विकास अधिकारी द्वारा कई माह का लंबित मानदेय के अलावा ईपीएफ खाते में बकाया धनराशि जमा कराए जाने तथा ग्राम पंचायत की एनएमएमएस आईडी पासवर्ड रोजगार सेवकों को दिलवाए जाने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई चर्चा में यह तय किया गया की खंड विकास अधिकारी द्वारा एक लंबे समय से रोजगार सेवकों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है जो उनके उत्पीड़न का एक हिस्सा है यह उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष अंशीब सक्सेना ने कहा कि अब समय लंबा हो गया रोजगार सेवक अब अपना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे इसलिए खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन देकर उन्हें जागरूक किया जाए कि वह एक सप्ताह के अंदर ज्ञापन की मांगों को पूर्ण करें अन्यथा की स्थिति में रोजगार सेवक आंदोलन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया की खंड विकास अधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन देखा मांगों को पूर्ण करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया जाए अल्टीमेटम के बाद भी खंड विकास अधिकारी द्वारा ज्ञापन में की गई मांगों को अगर पूर्ण न किया जाए तो फिर विकासखंड कार्यालय पर एक सप्ताह उपरांत धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन प्रारंभ किया जाए।

बैठक में खंड विकास अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन में लंबित मानदेय ई पी ए एफ बकाया राशि तत्काल खाते में जमा की जाए ग्राम पंचायत की लॉगिन आईडी पासवर्ड प्रत्येक रोजगार सेवक को उपलब्ध कराई जाए तथा ग्राम पंचायत सुजातगंज पोस्टर की एनएमएमएस आईडी पासवर्ड रोजगार सेवक को तत्काल दिया जाए ज्ञापन में मांग की गई कि अगर खंड विकास अधिकारी द्वारा एक सप्ताह के अंदर मांगों को पूर्ण न किया जाए तो विकासखंड कार्यालय के समस्त रोजगार सेवक विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन आंदोलन करने के साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।

खंड विकास अधिकारी की गैर मौजूदगी में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन संघ शाखा सहसवान के अध्यक्ष विनोद यादव ने वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद सलीम को ज्ञापन सौंप कार्यवाही किए जाने की मांग की।

इस मौके पर उपाध्यक्ष अंशीब सक्सेना, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव महामंत्री रामविलास यादव मीडिया प्रभारी आरिफ का सोमपाल सिंह शिवराज सिंह तेज सिंह छविराम मुकेश कुमार सहित रोजगार सेवक संघ के अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-IAS नितिन गौड़ ने संभाला नए जिलाधिकारी का कार्यभार, कहा- ‘जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण पहली प्राथमिकता’

Amroha News-अमरोहा में दिखी सामाजिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल: ‘हिन्दू-सिख भाईचारा समागम’ में उमड़ा जनसैलाब

Budaun News: फोन पर बेटी बोली- ससुराल वाले पीट रहे हैं; पिता पहुंचे तो आंगन में पड़ी मिली लाश, हत्या का आरोप

Budaun News: मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने के साथ लगाने बाले डीलर एवं गैराज संचालक के खिलाफ होगी कार्यवाई: एआरटीओ  

Badaun News: जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों को मिला सीधा लाभ

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर करायें मामलों का निस्तारण -सुमन तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Leave a Reply