बाईपास करके बिजली का प्रयोग कर रहे दो उपभोक्ताओं को विद्युत चेकिंग अभियान टीम ने रंगे हाथों पकड़ा,
पकड़े गए दोनों उपभोक्ताओं ने टीम के साथ जमकर की मारपीट गाली गलौज छीनकर अभिलेख पड़े जान से मार देने की दी धमकी,
अबर अभियंता ने चार आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: बदायूं जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र नवादा के अवर अभियंता ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी टीम के साथ विद्युत बकाया वसूली तथा बाईपास करके चोरी का प्रयोग कर रहे लोगों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चला रहे थे किसी बीच में सुनील कुमार पुत्र राजपाल विकास कुमार पुत्र मुनेंद्र सिंह के मकान पर पहुंचे तो देखा उपरोक्त लोगों द्वारा विद्युत मीटर हटाकर बिजली चोरी बाईपास करके प्रयोग में लाई जा रही थी उन्होंने उपरोक्त लोगों से विद्युत कनेक्शन के अभिलेख मांगे तो वह कुछ भी नहीं दिखा सके इसी बीच कई अन्य लोग भी पहुंच गए बल्कि वह टीम के साथ गाली-गलौज मारपीट करने लगे और उन्होंने टीम के साथ में सरकारी अभिलेख छीन कर फाड़ दिए।
टीम ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने टीम को धमकी दी कि यहां से चले जाओ नहीं तो जान से मार दिए जाओगे पीड़ित अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार ने आरोपी शशांक पुत्र आर्यंदर पुत्रों का विकास कुमार पुत्र मुनेंद्र सिंह सुनील पुत्र राजपाल निवासी कुरयो के विरुद्ध अपराध संख्या 295 धारा 191/2 ,115/2 ,352 ,351/2, 324/4,132, 121 मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है तथा पीड़ित अवर अभियंता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है।
Badaun news:-बाईपास करके बिजली का प्रयोग कर रहे दो उपभोक्ताओं को विद्युत चेकिंग अभियान टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, पकड़े गए दोनों उपभोक्ताओं ने टीम के साथ जमकर की मारपीट गाली गलौज छीनकर अभिलेख पड़े जान से मार देने की दी धमकी, अबर अभियंता ने चार आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
On: June 29, 2025 8:39 PM
---Advertisement---
