देहरादून। Pushkar Singh Dhami : सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के नाम पर युवक-युवतियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले लघु उद्योग विकास परिषद ( सिडको ) संस्था के विरुद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने एसएसपी देहरादून अजय सिंह को निर्देशित किया है कि पूरे मामले की जांच करवाएं और ठगी में शामिल आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचाएं।
ऋषिकुल में बनेगा मदन मोहन मालवीय राज्य शोध संस्थान: Pushkar Singh Dhami
सिडको की ओर से की गई ठगी के संबंध में कुछ पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने इस मामले में जांच बाइपास चौकी प्रभारी प्रवीण पुंडीर से करवाई। जांच में पाया गया कि परिषद का कार्यालय अजबपुर कला में है। परिषद ने 21 अप्रैल 2023 को बिहार राज्य के पटना शहर से अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
Pushkar Singh Dhami पूरे मामले की जांच करवाएं और ठगी में शामिल आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचाएं
परिषद के पदाधिकारियों ने अब तक उत्तराखंड में लगभग 1300 से अधिक लोगों को संस्था के अंतर्गत जोड़ा है, जिनसे सदस्य बनने के लिए परिषद की ओर से प्रति सदस्य 6100 रुपये ली जाती है। सदस्य बनने के बाद प्रत्येक सदस्य को उनकी ओर से नियुक्त पंचायत शिक्षिका की ओर से शिक्षित एवं स्वावलंबी बनाने व विभिन्न सरकारी योजनाओं को जनहित में प्रचार प्रसार किए जाने के लिए प्रशिक्षण व जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

