अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तराखंड : 29 जून को अत्यधिक बारिश की संभावना, CM Dhami ने पीसीएस परीक्षार्थियों से की अपील

On: June 28, 2025 10:00 PM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

देहरादून । उत्तराखंड के CM Dhami ने 29 जून को होने वाली उत्तराखंड अपर पीसीएस परीक्षा के लिए छात्रों से अपील की है कि वह मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचे। जिससे किसी की परीक्षा में कोई समस्या पैदा न हो।

CM Dhami ने उठाई मांग: सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क और संचार सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो

मौसम विभाग की ओर से पहाड़ी और कुछ मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है। CM Dhami ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में धामी ने लिखा, “मौसम विभाग द्वारा राज्य के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। आप सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें।“

धामी ने 29 जून को राज्य में होने वाली पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से अपील करते हुए पोस्ट में लिखा, “कल आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा के दृष्टिगत मैं विशेष रूप से परीक्षार्थियों से अपील करता हूं कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करें। आपकी सुरक्षा और परीक्षा दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।“

CM Dhami लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जून को जारी कर दिया

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जून को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थी ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एडमिट कार्ड की कॉपी जरूर लेकर जाए। साथ ही एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन जरूर करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!