अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डीएम ने किया बाढ़ की परियोजनाओं एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण 

On: June 26, 2025 4:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
डीएम ने किया बाढ़ की परियोजनाओं एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण 
बदायूं।जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज के अन्तर्गत रामगंगा नदी के दायें किनारे पर स्थित ग्राम समूह बिहारीपुर, मकरन्दपुर, नगरिया खनू एवं हजरतपुर आदि एवं उसहैत तटबंध के किमी0 8.500 पर ग्राम भुण्डी के समीप बाढ़ की परियोजनाओं एवं बाढ से संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर सभी अधिकारी परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आमजन को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है कोई भी आमजन कंट्रोल रूम पर कॉल करके अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं ताकि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जा सके।
अधिशासी अभियंता बाढ खंड उमेश चंद्र ने बताया कि बाढ़ परियोजनाओं के कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद की तहसील दातागंज, सहसवान व बदायूं में बाढ़ की रोकथाम के लिए विभिन्न सुरक्षात्मक कार्य कराए गए हैं।
निरीक्षण के समय वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), उमेश चन्द्र, अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खण्ड, बदायूँ, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी दातागंज, नेशपाल, सहायक अभियन्ता, अनुज मिश्रा, सहायक अभियन्ता, बाढ़ खण्ड, बदायूँ एवं अधिकारीगण लोक निर्माण,यूपीडा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply