(करोडो की ठगी का मामला) अमर ज्योति कंपनी के दोनों निदेशकों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
बदायूं।अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड कंपनी के दोनों निदेशकों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन पुलिस पकड़ नहीं पा रही थी।मीरा सराय स्थित अमर ज्योति कंपनी का दफ्तर था। इस कंपनी के निदेशक शशिकांत और सूर्यकांत पर लोगों का रुपये हड़पने के चार मुकदमे दर्ज हैं। पहले मुकदमे में उनको हाई कोर्ट ने राहत दी है। उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जबकि तीन मुकदमों में पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही, लेकिन सुराग नहीं लग रहा था।
इधर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पुलिस, सदर विधायक को ज्ञापन देकर निवेशकों की रकम वापस करने और आरोपियों पर इनाम घोषित करने की मांग की थी। इस पर विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इसके बाद से लगातार पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ था।मंगलवार देर रात पुलिस ने शशिकांत और सूर्यकांत को भगोड़ा घोषित करते हुए 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

