झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से बालिका की मौत, एमओआईसी ने थमाया नोटिस..
डीएम ने सीएमओ को मामले में कार्रवाई के दिए आदेश
एमओआईसी ने लाइसेंस के दस्तावेज प्रस्तुत करने को लेकर झोलाझाप को किया नोटिस चस्पा
दातागंज।दातागंज एमओआईसी डॉ. रिदेश भसीन ने एक बालिका की मौत के मामले में डहरपुर कलां के एक झोलाछाप की दुकान पर मंगलवार को छापा मारा। एमओआईसी के पहुंचते ही झोलाछाप मौके से भाग निकला।उन्हें वहां पर दो मरीज भर्ती मिले। एमओआईसी ने लाइसेंस के दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस चस्पा किया है।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़रा ढका निवासी पप्पू की बेटी कीर्ति (6) को बुखार था। उन्होंने डहरपुर कलां गांव के एक झोलाछाप की दुकान पर भर्ती कराया था। पप्पू का आरोप है कि झोलाछाप के इलाज से दौरान बेटी को एक गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।वह बेटी को हायर सेंटर ले जाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने झोलाछाप की लापरवाही की शिकायत डीएम व सीएमओ से की। डीएम ने सीएमओ को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

