नयी दिल्ली: Election Commission ने विपक्ष के नेता राहुल गाँधी को महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव को लेकर उनके किसी भी सवाल पर बातचीत के लिए उन्हें पत्र लिख कर आमंत्रित किया है।
‘मतदाता सूची को पारदर्शी तरीके से किया जाता है तैयार’, Maharashtra Election Commission ने डेटा किया साझा
Election Commission के सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों के मुद्दे पर इसी महीने की सात तारीख को एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित श्री गांधी के लेख में उठाए गए मुद्दों के संदर्भ में आयोग ने उन्हें 12 तारीख को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है।
सूत्रों के अनुसार श्री गांधी से कहा गया है कि आयोग महाराष्ट्र के चुनावों के बारे में कांग्रेस पार्टी की पहले की शिकायतों का विस्तृत उत्तर दे चुका है जो आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। श्री गाँधी ने अपने सात जून के लेख में मोटे तौर पर उन्हीं मुद्दों को दोहराया है।
सूत्रों के अनुसार Election Commission ने श्री गांधी को लिखा है कि महाराष्ट्र के चुनाव को लेकर यदि सचमुच कोई शिकायत रही होंगी तो कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशीयों ने उन्हें सक्षम न्यायालय में चुनव याचिका दायर कर उठाया होगा। उन्होंने कहा, ‘ फिर भी विपक्ष के नेता के मन में कोई सवाल है तो आयोग उनके साथ सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि और समय पर बैठ कर बातचीत करने को तैयार है।”
Election Commission उनके साथ सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार
महाराष्ट्र विधान सभा के चुनाव पिछले साल नवंबर में कराये गये थे। कांग्रेस ने मतदाता सूचियों और आखिरी घंटों में मतदान की तथाकथित तेज गति को लेकर कुछ सवाल उठाये थे। आयोग ने 24 दिसंबर 2024 को कांग्रेस को इस पर विस्तृत जवाब दिया था। जवाब की प्रति आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग का कहना है कि वह सभी चुनाव कानून-कायदे से कराता है और इस संबंध में जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करता है।

