अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रधानी को लेकर दो गुटों में टकराव, गाड़ियों में हॉकी-डंडा लेकर थाने पहुंचा समर्थक

On: June 24, 2025 5:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रधानी को लेकर दो गुटों में टकराव, गाड़ियों में हॉकी-डंडा लेकर थाने पहुंचा समर्थक

कुंवरगांव।गांव बनई में प्रधानी चुनाव को लेकर रविवार शाम दो गुटों में टकराव हो गया। सोमवार को प्रधान पद के एक दावेदार का समर्थक तीन गाड़ियों में लाठी डंडे, लोहे की रॉड व हॉकी लेकर थाने पहुंच गया।पुलिस ने तीनों गाड़ियों की तलाशी ली तो उसमें लाठी-डंडे व हॉकी मिली। पुलिस ने उसे जब्त कर दोनों गुटों के एक-एक समर्थक का शांतिभंग में चालान कर दिया हैं। दोबारा विवाद की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी हैं।

प्रधानी चुनाव का बिगुल गांवों में बजना शुरू हो गया है। इसको लेकर प्रधान पद के दावेदारों के समर्थक माहौल बनाना शुरू कर दिए हैं। रविवार को कुंवरगांव क्षेत्र के बनेई गांव में मौजूदा प्रधान मोमिना के पति जमशेद अहमद के समर्थक सिराज अहमद व दावेदार साजिद अली के बीच सोशल मीडिया पर तीखी झड़प हो गई। इसके बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस प्रधान पद के दावेदार साजिद अली को थाने ले आई थी। इसके बाद देर शाम उसे थाने से सशर्त छोड़ दिया गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को सोमवार सुबह थाने आकर बुलाया। दोनों पक्ष अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। इसमें एक गुट के समर्थक तीन गाड़ियों में हॉकी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर थाने पहुंच गया। इस दौरान दूसरे गुट के समर्थकों ने उन गाड़ियों में अवैध हथियार होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों गाड़ियों की तलाशी ली तो हॉकी-डंडे व लोहे की रॉड मिली।

पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों का समझौता कराते हुए खालिद व शानू के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की हैं। कुंवरगांव इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के एक-एक समर्थक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। गाड़ियों से बरामद हॉकी-डंडे व लोहे की रॉड को जब्त कर लिया हैं।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply