अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कार लेकर लूट करने निकले थे दोनों..

On: June 24, 2025 5:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कार लेकर लूट करने निकले थे दोनों..

बदायूं।जिले में वजीरगंज थाना पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाश लूटपाट के इरादे से इको कार से निकले थे।गिरफ्तार बदमाश बरेली और पीलीभीत जिले के हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि सोमवार रात वजीरगंज थाना पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को आवंला-बिसौली मार्ग पर भवानीपुर तिराहे के पास एक कार रास्ते से हटकर आड़ में खड़ी दिखाई दी।इस पर पुलिसकर्मी चेकिंग के लिए कार के पास जा रहे थे।इसी बीच कार के पास खड़े बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इससे बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिमसें दो बदमाश पैर में गोली लगने के बाद घायल होकर जमीन पर गिर गए।

दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली:-पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम किशोर कश्यप पुत्र नन्हें लाल कश्यप निवासी रोधी थाना सुभाषनगर बरेली और प्रेमपाल पुत्र भगवान स्वरुप निवासी गांव निजामपुर मंडी थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत बताए। प्रेमपाल के दाहिने पैर में और किशोर कश्यप के बाएं पैर में गोली लगी है।पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने स्वीकार किया है कि वह लूटपाट करने के इरादे से भवानीपुर तिराहे के पास कार के साथ खड़े थे। बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, एक कार बरामद की है।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply