अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आग लगने से फटा गैस सिलेंडर, दो मंजिला मकान धराशायी, बाल-बाल बचा परिवार..

On: June 23, 2025 3:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

आग लगने से फटा गैस सिलेंडर, दो मंजिला मकान धराशायी, बाल-बाल बचा परिवार..

बदायूं।बिल्सी थाना क्षेत्र के बरनी गांव में आज सोमवार सुबह चाय बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। इससे सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे दो मंजिला मकान भी धराशायी हो गया।गनीमत रही कि सिलिंडर में आग लगने के बाद ही परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए थे।इससे कोई हताहत नहीं हुआ।

गांव बरनी निवासी शिवलाल पुत्र हाकिम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी मार्गश्री गैस सिलिंडर के चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर ने आग पकड़ ली।आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।आग लगते ही घर में मौजूद लोग बाहर निकल आए,तभी सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े।सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान भी धराशाही हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। जानकारी मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच  शुरू कर दी। पीड़ित शिवलाल ने बताया कि घर में वह, उनकी पत्नी मार्गश्री, नाती यश और अजीत में रहते हैं।घटना में काफी घरेलू सामान नष्ट हुआ है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply