अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Panchayat Election: दो चरणों में होगा पंचायत चुनाव, 10 व 15 जुलाई को मतदान

On: June 22, 2025 1:41 PM
Follow Us:
Uttarakhand Panchayat Election
---Advertisement---

देहरादून। Uttarakhand Panchayat Election का शनिवार को ऐलान कर दिया गया। हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में अगले माह दो चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव की प्रक्रिया 25 जून से नामांकन के साथ शुरू होगी। पहले चरण में 10 जुलाई को 49 और द्वितीय चरण में 15 जुलाई को 40 विकासखंडों में वोट डाले जाएंगे।

Uttarakhand में बनेंगे दो नए योग नगर और आध्यात्मिक-आर्थिक क्षेत्र, सीएम धामी का बड़ा ऐलान

मतगणना 19 जुलाई से प्रारंभ होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से Uttarakhand Panchayat Election की अधिसूचना जारी करने के साथ ही नगरीय क्षेत्रों और हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायतों में ग्राम प्रधान के साथ ही ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य के कुल 66418 पदों पर 47.77 लाख मतदाता प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

हरिद्वार को छोड़ शेष जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल गत वर्ष खत्म होने के बाद इनमें प्रशासक नियुक्त कर दिए गए थे। छह माह के प्रशासक कार्यकाल में भी चुनाव की स्थिति नहीं बन पाई। इसके चलते पंचायतें लगभग दो सप्ताह तक नेतृत्वविहीन रहीं। पंचायतों में उत्पन्न इस संवैधानिक संकट को देखते हुए इस माह की शुरुआत में पंचायतों में कामकाज के संचालन को अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही पंचायतों में पदों व स्थानों के लिए आरक्षण तय किया गया।

Uttarakhand Panchayat Election के दृष्टिगत शेष प्रक्रियाएं पहले पूरी हो चुकी थी

Uttarakhand Panchayat Election के दृष्टिगत शेष प्रक्रियाएं पहले पूरी हो चुकी थी। 19 जून को पंचायतों में आरक्षण की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। इस बीच शनिवार को शासन की ओर से अगले माह पंचायत चुनाव के दृष्टिगत प्रस्तावित कार्यक्रम आयोग को भेजा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!