किन्नर ने लगाया हत्या करने का आरोप,
आरोपी युवक को तमंचे सहित पकड कर पुलिस को सौंपा,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)


बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र के नगर मोहल्ला बहादुर गंज निवासी किन्नर गंगा उर्फ सना शिष्या हाजी नूरी ने बिल्सी थाने के एक गांव निवासी युवक को अपने साथी किन्नरों की मदद से तमंचे सहित पकड़कर कोतवाली पुलिस को सोंपा है।
आरोप है कि वह हत्या के इरादे से काफी समय से पीछा कर रहा था। पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।
किन्नर गंगा ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आज शनिवार दोपहर वह बधाई गाने साथियों संग कल्याण सिंह चौक से निकल रहे थे कि मेरे कार चालक ने बताया कि एक युवक बाइक से पीछा कर रहा है।
जानकारी मिलते ही काफी खोजबीन के बाद उस युवक को पकड लिया उसके पास से 315 बोर का लोडिंग तमंचा एक जिंदा कारतूस मिला।
सना किन्नर ने पत्र में बताया उझानी के निवासी ने आरोपी विजय शर्मा निवासी बांस बरौलिया थाना बिल्सी को उसकी हत्या कराने को पांच लाख रुपए की सुपारी दी है। उसी ने तमंचा कारतूस भी उपलब्ध कराऐ है। पीड़ित ने सुपारी किलर को मय तमंचा पकडकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
