चंडीगढ़। हरियाणा के Energy Minister Anil Vij ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। पाकिस्तानी मीडिया में राहुल गांधी के बयानों के बार-बार आने पर विज ने उन्हें “पाकिस्तान का प्रवक्ता” बताया। उन्होंने पलटवार करते हुए पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री के बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि हिंदुस्तान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पाकिस्तान के एयरबेस को तबाह किया।
Energy Minister Anil Vij ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
Energy Minister Anil Vij ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को इससे ज्यादा और क्या सबूत चाहिए, जब खुद पाकिस्तान इसकी पुष्टि कर रहा है। विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी को यकीन नहीं होता तो उन्हें बसों में भरकर पाकिस्तान ले जाना चाहिए और दिखाना चाहिए कि कैसे हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के एयरबेस को तबाह किया है।
कांग्रेसियों पर गुंडागर्दी का आरोप: यमुनानगर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी द्वारा गन पॉइंट पर जमीन जोतने का काम रुकवाने के सवाल पर विज ने कहा, “कांग्रेसी इस काम में ट्रेंड हैं। कांग्रेसियों का इतिहास निकाल कर देख लो इन्होंने किस-किस तरह के गुल खिलाए हैं। दादागिरी, गुंडागर्दी, बदमाशी सब इन्हीं के आशीर्वाद से हो रही है।”
हरियाणा रोडवेज चालकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स पर विचार: परिवहन मंत्री विज ने हरियाणा रोडवेज के ड्राइवरों की तारीफ करते हुए कहा कि वे विचार कर रहे हैं कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को बुलाकर ट्रैफिक नियमों को लेकर रोडवेज चालकों को रिफ्रेशर कोर्स करवाए जाएं। उन्होंने हरियाणा रोडवेज के ड्राइवरों को हरियाणा के हजारों-लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में जिम्मेदार बताया।
Energy Minister Anil Vij नीतीश कुमार और एनडीए ने बिहार को सुधार दिया है, और वहां का माहौल अब पूरी तरह सुरक्षित
बिहार में सुरक्षा पर विज का दावा: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बिहार में ‘अपराधियों के राज’ वाले बयान पर विज ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आरजेडी जब सत्ता में थी तब बिहार का सत्यानाश किया। उन्होंने तेजस्वी के बयान को ‘सत्ता से बाहर होने और आने वाले चुनाव में हारने की टीस’ बताया।
Energy Minister Anil Vij ने दावा किया कि नीतीश कुमार और एनडीए ने बिहार को सुधार दिया है, और वहां का माहौल अब पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने पटना और गया की अपनी यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि आधी रात को भी वहां सुरक्षा का माहौल है, जो नीतीश कुमार का जादू है।

