अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: June 20, 2025 1:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बदायूँ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० बृजेश कुमार सिंह द्धारा पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक आज शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ० देवेन्द्र कुमार द्धारा किया गया।टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी तथा सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी।रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में जे0टी0सी0 हेतु आये नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस विभाग में सम्मिलित होने पर शुभकामनाएं दी गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

परेड के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ का निरीक्षण किया गया,क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, गार्दरुम, जीपी स्टोर,यातायात कार्यालय,परिवहन शाखा,जीडी कार्यालय, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, गैस एजेन्सी, आरओ प्लांट, पुलिस कन्ट्रोल रुम, क्रिप्टो सेन्टर पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉर्डन स्कूल बदायूँ,आटा/मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक आदि का निरीक्षण किया गया,तदोपरांत रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित जे0टी0सी0/आर0टी0सी बैरक, स्कूल, अस्पताल, सैलून, भोजनालय, शौचायल आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजीव कुमार, प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक गौरव उपाध्याय एवं प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, आरटीसी प्रभारी राजेन्द्र सिंह पुण्डीर व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply