चण्डीगढ़। हरियाणा के Energy Minister Anil Vij ने आज अंबाला छावनी में अपने आवास पर अम्बाला छावनी के लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए।
Energy Minister Anil Vij का एक्शन: 15 दिन से खराब ट्रांसफार्मर न बदलने पर जेई सस्पेंड
अंबाला छावनी निवासी एक युवती ने Energy Minister Anil Vij को अपनी शिकायत देते हुए बताया कि उनके घर के पास ही रहने वाले युवक ने उसका मोबाइल नंबर कुछ अश्लील संदेशों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसका आरोप था कि युवक द्वारा जानबूझकर उसे बदनाम करने की नीयत से ऐसा किया गया है। श्री विज ने मौके पर मौजूद डीएसपी रमेश कुमार को इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
वशिष्ठ नगर से आई महिला ने विज को शिकायत देते हुए बताया कि घर की पुश्तैनी जमीन बेचने को लेकर उनका सौदा हुआ था, मगर उसे अभी तक उसके हिस्से के 16 लाख रुपए नहीं मिले हैं। Energy Minister Anil Vij ने मामले में डीएसपी, अंबाला कैंट को जांच के निर्देश दिए। इसी तरह, अंबाला छावनी सदर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने अपने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत दी।
उसका कहना था कि उसके बेटे को कुरुक्षेत्र निवासी एजेंट ने विदेश भेजने के लिए सौदा किया और इसके लिए उन्होंने 5.10 लाख रुपए की राशि एजेंट को दी। मगर एजेंट ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही राशि वापस लौटाई। इस मामले में विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
Energy Minister Anil Vij : पुलिस को हाउसिंग बोर्ड में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए
Energy Minister Anil Vij ने अंबाला के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इस क्षेत्र के लोगों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत दी कि क्षेत्र में शरारती किस्म के लोग अक्सर घूमते हैं तथा बीते कुछ समय में यहां चोरियां भी हुई हैं। लोगों की शिकायत पर मंत्री अनिल विज ने डीएसपी कैंट को कार्रवाई के निर्देश दिए।

