अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्री-मानसून की एंट्री आज रात; 20 जिलों में अलर्ट

On: June 20, 2025 11:47 AM
Follow Us:
Haryana Weather
---Advertisement---

Haryana Weather News : हरियाणा में प्री-मानसून शुक्रवार से दस्तक देने जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इसके बाद 23 जून के आसपास मानसून भी प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। प्री-मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। पिछले दो दिनों से तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ी है और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिरसा का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Haryana Weather News : अगले एक सप्ताह में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधि

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना है। इसके चलते हरियाणा में अगले एक सप्ताह के दौरान वर्षा की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। यह मौसम परिवर्तन किसानों और आम नागरिकों दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, विशेषकर खरीफ की बुवाई करने वालों के लिए।

 

Haryana Weather News : आज से प्री-मानसून की शुरुआत, 17 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना

 

Haryana Weather News : 20 जिलों में यलो अलर्ट, बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को हरियाणा के 20 जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल और हिसार शामिल हैं। इन क्षेत्रों में आज रात से ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!