अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पटाखे जैसी आवाज बुलेट मोटरसाइकिल सवार को पड़ी महंगी..ट्रैफिक पुलिस ने काटा 10 हजार रुपये का चालान

On: June 19, 2025 3:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पटाखे जैसी आवाज बुलेट मोटरसाइकिल सवार को पड़ी महंगी..ट्रैफिक पुलिस ने काटा 10 हजार रुपये का चालान

बदायूं।भामाशाह चौक के पास बुधवार को एक युवक बुलेट बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर जा रहा था। यातायात पुलिसकर्मियों ने तेज आवाज सुनकर बुलेट सवार को रोका। उसका 10 हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही युवक को बाइक से मॉडिफाई साइलेंसर को हटाने के लिए कहा।

आवास विकास निवासी आराम सिंह के बेटे पुष्पेंद्र के नाम पर बुलेट पंजीकृत है। इस बुलेट के साइलेंसर को मॉडिफाई कराया गया। सड़क पर चलने पर बुलेट बाइक तेज आवाज और पटाखे की तरह आवाज करती है। बुधवार को पुष्पेंद्र का छोटा भाई शिवम रोडवेज बस स्टैंड की ओर से भामाशाह चौक होते हुए आवास विकास की तरफ जा रहा था। चौक के पास ही बुलेट की तेज आवाज सुनकर टीएसआई रामसेवक राठौर ने उसे रुकवाई। इसके बाद कागजों की जांच की।

टीएसआई ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से सड़क पर चल रहे लोगों का ध्यान भटकाने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण होता है।उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी एक बुलेट का इसी तरह चालान काटा गया है।टीआईएस के अनुसार भामाशाह चौक पर पकड़ी गई बुलेट का 10 हजार रुपये का चालान काटा गया है।साथ ही साइलेंसर को हटाने की हिदायत चालक शिवम को दी गई है।

 रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply