अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-सदर विधायक ने किया डायरिया रोको अभियान का शुभारंभ

On: June 18, 2025 7:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सदर विधायक ने किया डायरिया रोको अभियान का शुभारंभ

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूँ। डायरिया रोको अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम का उद्घघाटन सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामेश्वर मिश्रा द्वारा जिला महिला चिकित्सालय बदायूँ में किया गया।

डायरिया रोको अभियान 16 जून से प्रारंभ होकर आगामी 31 जुलाई तक चलेगा जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगीं। उद्घघाटन के समय प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर0सी0एच, नोडल अधिकारी अर्बन, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकार, अर्बन कोर्डिनेटर, डीएमएचसी एवं पीएसआई के सदस्य तथा महिला चिकित्सालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि 05 वर्ष से कम आयु के समस्त बच्चें जो अभियान के दौरान दस्त रोग से ग्रसित हो एवं कुपोषित बच्चे वाले परिवार को प्राथमिकता देना है। अभियान के दौरान आशा अपने गांव के समस्त 05 वर्ष के बच्चों की सूची तैयार करेगी एवं चिन्हित बच्चो के घरों में भ्रमण कर ओ0आर0एस0 को बनाने के एवं उपयोग की जानकारी देगी। दस्त से ग्रसित बच्चे को ओ0आर0एस0 के 02 पैकेट एवं जिंक की 14 गोलियां (को-पैकेजिंग) प्रदान की जायेगी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच द्वारा बताया गया कि खाना पकाने एवं खिलाने से पहले अपने हाथ साबुन से धोये। बच्चे के मल का तुरन्त और सुरक्षित निपटान करें। ओ0आर0एस0 एवं जिंक ए0एन0एम, आशा के पास एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क उपलब्ध है इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

—–

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply