अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में गृहविज्ञान की छात्राओं ने हस्तशिल्प शिक्षा का किया प्रदर्शन,

On: June 18, 2025 7:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में गृहविज्ञान की छात्राओं ने हस्तशिल्प शिक्षा का किया प्रदर्शन,

प्रदर्शन के अन्तर्गत फोल्डिंग रंगोली,बंधेज व फूलदान ,चटोना आदि बनाया,

सहसवान (बदायूं)संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के सानिध्य में गृहविज्ञान विषय प्रभारी डॉ शुभ्रा माहेश्वरी के निर्देशन में छात्राओं ने हस्तशिल्प प्रदर्शन के अन्तर्गत फोल्डिंग रंगोली,बंधेज व फूलदान, चटोना आदि बनाकर अपनी कला को निखारा।

डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने बताया कि छात्राओं ने बहुत मेहनत से अपना काम किया।बंधेज में सना बी, रत्नेश,अरीजा नकबी, अलीशा फात्मा, रहनुमा ग्रुप ने बहुत सुंदर बंधेज की चादर बनाई। अखिलेश ने चटोना,गुंजन व तन्नू ने फोल्डिंग रंगोली बनाई । रजनी के सुंदर से फूलदान ने मन मोह लिया।ईजा ने वेस्ट मैटीरियल से वाल हैंगिंग बनाई।रानी ने बहुत ही सुन्दर तरीके से फुलकारी , कशीदाकारी चिकनकारी कढ़ाई को माडल रुप में बनाया।प्रतिभागी छात्राओं में कु सोल्वी, नीलम, सोनम ,इला सक्सेना, पूजा, प्रीति,अदीबा, गुलिस्तां,हिरा बी,अंशू,सायमा,उम्मेकुलसुम,रिद्बि ,किरन, अंजलि, रिंकी आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ ब्रह्मस्वरूप, डॉ सौरभ नागर, डॉ राजेश सिंह, डॉ नवीन कुमार सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। कर्मचारी मुकुल, संदीप,रोदास,कमल व आशीष भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply