बदायूँ। डायरिया रोको अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामेश्वर मिश्रा द्वारा जिला महिला चिकित्सालय बदायूँ में किया गया।डायरिया रोको अभियान 16 जून से प्रारंभ होकर आगामी 31 जुलाई तक चलेगा जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगीं। उद्घाटन के समय प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आर0सी0एच, नोडल अधिकारी अर्बन, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकार, अर्बन कोर्डिनेटर, डीएमएचसी एवं पीएसआई के सदस्य तथा महिला चिकित्सालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि जिंक की खुराक उम्र के अनुसार कुल 14 दिनों तक जारी रखी जायेगी (02 माह से 06 माह तक आधी गोली मां के दूध के साथ एवं 07 माह से 05 वर्ष तक 01 गोली ) जिंक का प्रयोग करने से अगले 02 या 03 माह तक डायरिया होने की संभावना कम हो जाती है। जिंक और ओ0आर0एस0 के उपयोग उपरान्त बच्चे को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर तत्काल ले जाये।दस्त के दौरान और दस्त के बाद भी आयु के अनुसार बच्चे का स्तनपान, ऊपरी आहार एवं भोजन जारी रखा जाए।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आरसीएच द्धारा बताया गया कि खाना पकाने एवं खिलाने से पहले अपने हाथ साबुन से धोये।बच्चे के मल का तुरन्त और सुरक्षित निपटान करें।ओ0आर0एस0 एवं जिंक ए0एन0एम, आशा के पास एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क उपलब्ध है।इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

