वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में हरियाणा के चार बदमाश गिरफ्तार,
मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, सिपाही भी हुआ घायल..
बदायूं।वजीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है।पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के बताए गए हैं।लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
वजीरगंज थाना पुलिस को मंगलवार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि बगरैन क्षेत्र में कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए और घेराबंदी कर ली।पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी।अपने बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी।बदमाशों की गोली से सिपाही हिमांक चौधरी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएससी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम प्रवीण पुत्र देवानंद, अंकित पुत्र संतराम, सागर पुत्र श्रीचंद्र व प्रीतम उर्फ करमवीर पुत्र रामसिंह बताया है।प्रवीण और अंकित के गोली लगी है। ये चारों हरियाणा के सोनीपत के निवासी हैं।बदमाशों के कब्जे से चार तमंचा,कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा दो बाइक बरामद हुई है।
रिपोर्ट जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

