अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ पहुंचकर आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की शिकायतें

On: June 17, 2025 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
बदायूँ पहुंचकर आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की शिकायतें
अब टोल फ्री नंबर,व्हॉट्सएप नंबर व ईमेल पर भी महिलाएं दर्ज करा सकेंगी शिकायतें, आयोग ने की व्यवस्था
महिलाओं की शिकायतों व समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो
बदायूँ। मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह द्धारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद बदायूँ में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन सोमवार को पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में किया। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा से सम्बन्धित सहित प्राप्त 04 शिकायती पत्रों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को संवेदनशील होकर गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
जनसुनवाई के उपरान्त मा0 सदस्या द्वारा वन स्टॉप सेंटर बदायूँ का निरीक्षण करते हुए पीड़िताओं से बातचीत की। इसके उपरांत कंपोजिट विद्यालय खेड़ा नवादा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई एवं शौचालय को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त सदस्या द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220, व्हॉट्सएप नंबर 6306511708 अथवा ईमेल up.mahilaayog@yahoo.com पर भी किया जा सकता है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रियंका, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, नायब तहसीलदार सदर पूजा वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहा।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply