अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दो बाइकों से टकराकर खंती में पलटी कार, युवक की मौत, सात लोग घायल..

On: June 17, 2025 4:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दो बाइकों से टकराकर खंती में पलटी कार, युवक की मौत, सात लोग घायल..

बदायूं।उसहैत थाना क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार कार और दो बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भन्द्रा एवं मिर्जापुर चौराहे के बीच तेज रफ्तार कार सामने से आ रहीं दो बाइक से टकरा गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया।

घायलों में रिजौला निवासी शिवम (23) पुत्र प्रकाश, प्रवेंद्र कुमार(18) पुत्र शिवकुमार, अमित(25) राघवेंद्र एक बाइक पर थे। दूसरी बाइक सवार उसहैत निवासी नवीजान (48), वर्ष, गांव नरपत नगला निवासी भारती (40) पति किशन लाल, किशन लाल (42)पुत्र रामभरोसे गोलू (7) किशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई।थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह का कहना है कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उसके बारे में पता किया जा रहा है। 

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply