अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दातागंज में नायब तहसीलदार कार्यालय के बाहर किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास..

On: June 17, 2025 1:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दातागंज में नायब तहसीलदार कार्यालय के बाहर किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास..

दातागंज। ग्रामसभा की जमीन पर किसान का पुश्तैनी मकान है तो लेखपाल ने उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया।इससे आहत किसान ने सोमवार को दातागंज नायब तहसीलदार कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।किसान खुद को आग लगाने लगा तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने उसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे सुरक्षित घर छोड़ दिया। इस मामले में एसडीएम ने जांच के आदेश दिए है।

दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया निवासी किसान विनोद सोमवार दोपहर कपड़ों पर पेट्रोल छिड़ककर नायब तहसीलदार कार्यालय के सामने पहुंचा।यहां उसने माचिस की तीली जलाने की कोशिश की तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस किसान हंगामा करने लगा।सूचना पर पहुंचे एसडीएम धर्मेंद्र सिंह के काफी समझाने के बाद किसान शांत हुआ।

एसडीएम से किसान ने बताया कि वह अपने पुश्तैनी मकान में परिवार के साथ रह रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल ने उसके मकान को ग्रामसभा की जमीन पर निर्माण होना बताकर अवैध करार दिया है। इसके लिए उसे पूर्व में किसी प्रकार का कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही कोई जानकारी दी गई। इसी बीच लेखपाल ने तहसील प्रशासन की कार्रवाई करते हुए पांच लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस थमा दिया है। नोटिस पर तहसीलदार ने भी आदेश कर दिए हैं। जबकि अन्य लोगों के मकान भी उसी जमीन पर बने हैं। इस कार्रवाई से वह और उसका परिवार बेहद परेशान है।

विनोद का आरोप है कि वह लगातार एसडीएम समेत तहसील के आलाधिकारियों के कार्यालयों में लगातार चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसे थक हार कर आत्मघाती कदम उठाने की जरूरत पड़ी है। इस पर एसडीएम ने किसान को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम के आदेश पर सुरक्षा कर्मी उसे उसके घर पर छोड़कर आए।

एक किसान की कुछ समस्या थी। वह खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने के लिए तहसील परिसर में आया तो सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। उसकी समस्या का तत्काल समाधान कराने के बाद संतुष्ट करके घर भेज दिया है।अब किसी प्रकार से किसान को दिक्कत नहीं होगी। – धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply