अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi की कनाडा यात्रा, भारतीय समुदाय को दोनों देशों के रिश्‍तों में सुधार की उम्‍मीद

On: June 17, 2025 11:03 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

कैलगरी । PM Modi कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा के कैलगरी पहुंचे। भारतीय समुदाय ने उम्‍मीद जताई है कि पीएम मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्‍ते सुधरेंगे। उन्‍होंने कनाडा सरकार के पीएम मोदी को निमंत्रण देने के फैसले की सराहना की है।

दुनिया में बढ़ रही भारत की साख, अब तक 23 देश कर चुके हैं PM Modi को सम्मानित

जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए PM Modi की कनाडा यात्रा पर व्यवसायी हार्दिक पंड्या ने कहा, “कई वर्षों से भारत-कनाडा व्यापार से जुड़े होने के नाते हम वास्तव में दिए गए निमंत्रण की सराहना करते हैं। पिछले दशक में दोनों देशों के बीच संबंधों में उल्लेखनीय अंतर आया है।

यह निमंत्रण उस रिश्ते को बेहतर बनाने का एक मूल्यवान अवसर प्रस्तुत करता है। कनाडा सरकार की तरफ से अच्‍छा फैसला लिया गया है,उम्मीद करते हैं कि इससे दोनों देश नजदीक आएंगे। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और कनाडा के लिए जरूरी है कि बड़ी इकोनॉमी के साथ मिलकर चले। पिछले 10 साल से भारत की इकोनॉमी में तेजी आई है।”

कैलगरी विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्य निधि लोढ़ा समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मैं इसे एक बहुत ही सकारात्मक कदम के रूप में देखती हूं। उम्मीद है कि यह कदम भारत और कनाडा के बीच संबंधों को पुनर्जीवित और मजबूत करने में मदद करेगा, जो लगभग ठप हो गया था।

PM Modi के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्‍ते सुधरेंगे

मेरा मानना ​​है कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत के लिए बेहद अच्छा रहा है। हम सभी उन्हें एक उत्कृष्ट नेता मानते हैं, और हम वास्तव में खुश हैं कि वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!