पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के ‘जमाई आयोग’ बनाए जाने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने कहा कि राजद एक परिवार की पार्टी है। राजद की यही हालत है कि चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा है।
Giriraj Singh -राहुल को चीन और पाकिस्तान के एबेंसी पर भरोसा है भारत पर नहीं
केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालू यादव को कोई यादव परिवार नहीं मिला था, जो उनकी जगह पर मुख्यमंत्री हो, उन्हें अपनी पत्नी ही मिली थी। लालू यादव की कोई बेटी एमपी बनी, कोई चुनाव लड़ी। कोई बेटा उपमुख्यमंत्री बना। यह पूरी तरह परिवार की पार्टी है और आज वह दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं।
राजद अध्यक्ष लालू यादव के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के अपमान किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि दलितों के प्रति लालू यादव का असली चेहरा निकलकर सामने आया है।
Giriraj Singh लालू यादव ने अहंकार के कारण बाबा साहेब का अपमान किया है और पैर के नीचे कुचलने का काम किया
Giriraj Singh ने कहा, “बाबा साहेब को पूरे देश में भगवान के तौर पर पूजा जाता है, लेकिन लालू यादव ने अहंकार के कारण बाबा साहेब का अपमान किया है और पैर के नीचे कुचलने का काम किया है। इसके लिए आपको देश के दलितों से माफी मांगनी पड़ेगी। माफी ही नहीं, प्रायश्चित करना पड़ेगा। प्रायश्चित ही नहीं, गंगा के किनारे जाकर बालू-गोबर खाकर गंगाजल से प्रायश्चित करें। अगर हिंदू धर्म में भरोसा नहीं है तो फुलवारीशरीफ चले जाएं और वहां भी प्रायश्चित करें।”

