अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने इंद्रायणी पुल हादसे पर CM फडणवीस से की बात, चार लोगों की मौत; 30 से अधिक घायल

On: June 16, 2025 1:04 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

पुणे। PM Modi : रविवार को पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया। पुल के ढह जाने से कई पर्यटकों के डूबने की आशंका है। यह घटना कुंडमाला में हुई, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल (Pune News) है। जहां मानसून के दौरान काफी संख्या में पर्यटक आते हैं।

 

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से 4 लोगों की मौत, 32 घायल, छह को बचा लिया गया, जबकि कुछ लोग बह गए हैं।

PM Modi की कनाडा यात्रा को लेकर भारतीय मूल के लोगों में उत्साह

PM Modi ने सीएम फडणवीस से घटना की जानकारी ली

PM Modi ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और कुंदामला में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने के बाद चल रहे बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी को प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।

सीएम फडणवीस ने जताया दुख
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया कि पुणे जिले के तालेगांव के पास इंदौरी में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख को साझा करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!