अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pune में पुल ढहने से चार लोग डूबे, लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी

On: June 16, 2025 11:13 AM
Follow Us:
Pune
---Advertisement---

पुणे । महाराष्ट्र के Pune जिले में रविवार को इंद्रायणी नदी पर एक पुराना पुल ढह जाने से उफनती नदी में गिरने से कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अब भी लापता हैं। अब तक चार शव बरामद हुए हैं और कई लोग घायल हैं। लापता लोगों की तलाशी के लिए विशेष टीम अभियान चला रही है। अब तक 39 लोगों को बचाया गया है।

Rahul Gandhi को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या बोल रहे हैं – राम कदम

Pune के मावल तालुका में कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के अचानक ढहने से बड़ी संख्या में लोग पानी में गिर गए और उफनती नदी में बह गए।

घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में पुल के कुछ हिस्से टूटकर नदी में गिरते दिखाई दे रहे हैं। विभिन्न एजेंसियां लापता लोगों का पता लगाने में लगी हुई हैं। बचाव अभियान के दौरान ढही संरचना के कुछ हिस्सों को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया है। एक बचावकर्मी ने बताया कि पुल उस समय ढह गया जब लोग इसे पार कर रहे थे। बचाव अभियान अब भी जारी है।

Pune प्राप्त तस्वीरों में पुल के कुछ हिस्से टूटकर नदी में गिरते दिखाई दे रहे 

हादसे में घायल अमोल घुले के रिश्तेदार विकास निकम ने बताया, “वह अस्पताल जा रहा था, लेकिन जब वह पुल पार कर रहा था, तो पुल ढह गया। पुल इतना कमजोर था कि वह टूट गया। वह अपनी पत्नी की एमआरआई रिपोर्ट लेने आ रहा था, लेकिन रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया।”

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि अब तक 39 लोगों को बचाया गया है, जबकि चार शव बरामद किए गए हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है। मावल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे इंद्रायणी का जलस्तर बढ़ गया। इसी वजह से यह हादसा हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!