अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Anil Vij ने मनोहर लाल से की मुलाकात: अंबाला-चंडीगढ़ मेट्रो रेल और हरियाणा में बिजली परियोजनाओं पर चर्चा

On: June 14, 2025 8:56 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विज ने अंबाला और चंडीगढ़ के बीच मेट्रो रेल लाइन बिछाने और उसे संचालित करने का पुरजोर आग्रह किया, जिसे केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Anil Vij कांग्रेस को क्यों याद दिलाया इतिहास? राहुल गांधी पर भी जमकर बरसे हरियाणा के मंत्री

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अनिल विज ने बताया कि अंबाला-चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर यातायात का दबाव बहुत अधिक बढ़ गया है। चंडीगढ़, जो केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब दोनों की राजधानी है, वहाँ हर दिन सैकड़ों-हजारों लोग आवागमन करते हैं।

Anil Vij ने कहा कि सड़क मार्ग पर अत्यधिक भीड़भाड़ रहती है, इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए इस क्षेत्र में मेट्रो रेल सेवा की अत्यधिक आवश्यकता है। विज ने जोर दिया कि सड़क के अलावा यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक परिवहन सुविधा होनी चाहिए।

Anil Vij :बिजली आपूर्ति और भविष्य की योजनाएं:

गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग और कटौती के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विज ने बताया कि आमतौर पर बिजली की मांग के अनुसार ट्रांसफार्मर न होने से आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने कहा कि जब से वे ऊर्जा मंत्री बने हैं, उन्होंने राज्य के सभी बिजली के ट्रांसफार्मरों के सुदृढीकरण (अगमेंटेशन) के निर्देश दिए थे। इस कार्य के तहत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और बदलने का कार्य चल रहा है, जिनमें से अधिकतम ट्रांसफार्मरों का अगमेंटेशन हो चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!