अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chief Minister Naib Singh Saini ने किया ऐलान, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

On: June 13, 2025 10:55 PM
Follow Us:
Chief Minister Naib Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के Chief Minister Naib Singh Saini ने कहा है कि इस बार 21 जून को मनाया जाने वाला 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगा। योग दिवस पर राज्य के सभी 22 जिलों और 121 खंडों में एक साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में 11 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Chief Minister Naib Singh Saini ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर जताया शोक

Chief Minister Naib Singh Saini ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्मसरोवर पर आयोजित होगा, जहां एक लाख से अधिक लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। योगगुरु बाबा रामदेव भी इस अवसर पर स्वयं उपस्थित रहेंगे और योगाभ्यास कराएंगे। Chief Minister Naib Singh Saini ने विश्वास जताया कि इस आयोजन के माध्यम से हरियाणा नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेगा।

Chief Minister Naib Singh Saini इस आयोजन के माध्यम से हरियाणा नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेगा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के भानू स्थित प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग और आईटीबीपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर आईटीबीपी के जवानों तथा अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!