Uttarakhand Weather News : बीते कई दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। हालांकि, देर रात हुई झमाझम बारिश ने आम जनता को कुछ राहत दी है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली।
Uttarakhand Weather News : पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के आसार हैं, जिससे सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड झुलसा गर्मी से, दून में पारा 39 पार… राहत लेकर आएगा आज मानसून
Uttarakhand Weather News : येलो अलर्ट के दायरे में कई जिले
चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तेज बारिश और हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश जारी रह सकती है।

