मथुरा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. Mohan Bhagwat आज से दो दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंच रहे हैं। Mohan Bhagwat का यह दौरा फरह स्थित गौग्राम परखम में चल रहे संघ के सामान्य वर्ग प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए है, जहां वे स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।
पहलगाम हमले के बाद हिंदुओं की सुरक्षा पर क्या बोले Mohan Bhagwat ?
जानकारी के अनुसार, संघ प्रमुख मोहन भागवत 12 जून को सुबह 08:30 बजे दिल्ली स्थित केशव कुंज से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर दोपहर 11:30 बजे दीनदयाल गौ ग्राम, परखम पहुंचेंगे। उनका प्रवास 14 जून तक रहेगा। इस दौरान वे संघ के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ विभिन्न सत्रों के माध्यम से संवाद करेंगे।
यह प्रशिक्षण वर्ग 28 मई से चल रहा है और 18 जून तक चलेगा, जिसमें मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज प्रांत के संघ पदाधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। बताया गया है कि इस प्रथम वर्ग प्रशिक्षण में 45 वर्ष से कम उम्र के प्रशिक्षु ही भाग ले सकते हैं।
आरएसएस प्रमुख के प्रवास को देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी, जिसके लिए उनके सुरक्षाकर्मी एक दिन पहले ही परखम पहुंच चुके हैं। 13 जून को संघ प्रमुख पूर्ण गणवेश में मौजूद स्वयंसेवकों की शाखा टोली को संबोधित करेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों में कौशल और विभिन्न विषयों को लेकर स्पष्टता का विकास बताया गया है।
Mohan Bhagwat का यह प्रवास पूर्णतया वर्ग के लिए ही है और उनका वर्ग के बाहर कोई अन्य कार्यक्रम नहीं
Mohan Bhagwat का यह प्रवास पूर्णतया वर्ग के लिए ही है और उनका वर्ग के बाहर कोई अन्य कार्यक्रम नहीं है। इस दौरे को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि संघ प्रमुख का सीधा संवाद स्वयंसेवकों के साथ होगा, जो संघ की कार्यप्रणाली और विचारों को मजबूती प्रदान करेगा।

