अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवा शुरू, CM Saini ने दी बड़ी सौगात; इन जगहों के लिए भी शुरू होगी उड़ान

On: June 10, 2025 11:17 AM
Follow Us:
CM Saini
---Advertisement---

हिसार। CM Saini हरियाणा के हिसार जिले में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से सोमवार को हिसार से चंडीगढ़ के लिए भी हवाई सेवा की शुरुआत कर दी गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने खुद भी चंडीगढ़ तक फ्लाइट में सफर किया। इसके लिए पहले ही टिकट बुक करा ली थी।

राज्य में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं: CM Saini

उनके साथ नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक रणधीर पनिहार, विधायक विनोद भ्याणा, विधायक सावित्री जिंदल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत अन्य नेताओं ने भी सफर किया।

CM Saini ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया

हिसार से चंडीगढ़ करीब 252 किलोमीटर की दूरी पर है। सड़क मार्ग से चंडीगढ़ जाने में करीब पांच घंटे लगते है। ट्रेन में करीब 7 घंटे लगते है। वहीं अब हवाई मार्ग से महज एक घंटे में यात्री चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!