अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा के डिप्टी सीएम समाज के लोगों को लड़ा रहे हैं : Akhilesh Yadav

On: June 10, 2025 9:52 AM
Follow Us:
Akhilesh Yadav
---Advertisement---

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अंदरूनी लड़ाई में अब कौशांबी में दो भाजपाई उपमुख्यमंत्री, दो समाज के लोगों को आपस में लड़वा रहे हैं।

नदियों के नाम पर सिर्फ सियासत करती है भाजपा: Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav ने यहां जारी बयान में कहा कि पहले एक उपमुख्यमंत्री ने नाइंसाफी करते हुए ‘पाल’ समाज के लोगों को मोहरा बनाया। फिर दूसरे उपमुख्यमंत्री ने अपने उस समाज के नाम पर झूठी सहानुभूति दिखाई। जो समाज इन दोनों के ‘ऊपरवालों’ को नहीं भाता है, इसलिए पीछे से वो भी सक्रिय हो गये, जिनकी पहले वाले उपमुख्यमंत्री से पुरानी खींचातानी है और फिर इन ऊपरवालों के ऊपरवालों की भी आपस में टकराहट है। इसलिए केंद्र वाले, कौशांबी की राजनीति करने वालों के साथ खड़े हैं।

Akhilesh Yadav ने कहा कि ध्यान से समझा जाए तो ये भाजपा की अंदर की राजनीति में मचा एक बड़ा घमासान है, जिसमें दो या दो से अधिक समाजों को आपस में भिड़वाकर ‘कौशांबी, लखनऊ, दिल्ली’ की भाजपाई राजनीति अपना वीभत्स खेल-खेल रही है जिसका शिकार जनता हो रही है।

Akhilesh Yadav उपमुख्यमंत्री ने नाइंसाफी करते हुए ‘पाल’ समाज के लोगों को मोहरा बनाया

इस लड़ाई में वो भी कूद पड़े हैं जिनका समाज ‘सत्ता सजातीय’ राजनीति का विशेष रूप से शिकार है और लगातार सत्ता के निशाने पर है, जिसके कारण दूसरे उपमुख्यमंत्री अपने समाज पर हो रहे अत्याचार और अपमान पर अपनी कुर्सी बचाने के लिए सुविधाजनक चुप्पी साधे बैठे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!