नयी दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने Modi government के 11 साल के कार्यकाल को कमजोरों पर हिंसा, अपमान और भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा है कि इस दौरान कहीं जवाबदेही नहीं रही और न कहीं कोई बदलाव हुआ है लेकिन प्रचार जमकर चलता रहा है।
Modi government के 11 साल : पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों ने गिनाईं उपलब्धियां, बताया हर क्षेत्र में हो रहा विकास
श्री गांधी ने कहा कि 11 साल तक बिना किसी जवाबदेही के काम करने वाली मोदी सरकार सिर्फ बातें कर खूब प्रचार करती है और जुमलेबाजी करती रही है। हालात यह है कि Modi government अब 2025 पर बात करना छोड़, 2047 के सपने बेच रही है। इस दौरान दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए अपमान, हिंसा और भेदभाव से भरे रहे।
इन्हें संस्थागत रूप से दोयम दर्जे का नागरिक बनाने और मुख्यधारा से दूर रखने की साजिश चलती रही है। Modi government के 11 साल देश के करोड़ों गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए अपमानजनक रहे और उन्हें सिर्फ दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का ही प्रयास हुआ है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 19 साल के पंकज प्रजापति को सिर्फ़ इसलिए सरेआम गोली मार दी गई -क्योंकि उसने दलित होकर अपने हिस्से का हक़ मांगा। प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, पोस्टमार्टम टाल दिया गया -क्योंकि गुनहगार नेता सत्ता की गोद में बैठा है और सत्ता मनुवादी और बहुजन विरोधी भाजपा की है। उन्होंने दोषियों की तुरंत गिरफ्तार उन्हें कड़ी सज़ा देने की मांग की और कहा कि वह प्रजापति परिवार और देश के हर बहुजन के साथ खड़े हैं।
Modi government के 11 साल के कार्यकाल को कमजोरों पर हिंसा, अपमान और भेदभावपूर्ण
कांग्रेस नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा “जब मोदी सरकार 11 साल की ‘सेवा’ का जश्न मना रही है, तब देश की हक़ीक़त मुंबई से आ रही दर्दनाक ख़बर में दिखती है – ट्रेन से गिरकर कई लोगों की मौत हुई है। रेल करोड़ों की ज़िंदगी की रीढ़ है लेकिन आज असुरक्षा, भीड़ और अव्यवस्था की प्रतीक बन चुकी है।

