नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर सियासी पारा हाई है। रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता Udit Raj ने उनका समर्थन करते हुए दावा किया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बाद तय कर लिया है कि कहां चुनाव जीतना है और कहां छोड़ना है। भाजपा ने लोकतंत्र को मजाक बना कर रखा है।
पहलगाम हमले के आतंकी पकड़े क्यों नहीं गए, पाकिस्तान को सबक सिखाने में देरी क्यों? : Udit Raj
कांग्रेस नेता Udit Raj ने कहा, “राहुल गांधी के सवालों का जवाब चुनाव आयोग के पास नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश था कि तीन लोग मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त चुनेंगे, जिसमें विपक्ष का नेता, सीजेआई और प्रधानमंत्री रहेंगे, संशोधन करके उन्होंने इसे बदल दिया। भाजपा ने अपना घर बना लिया है।
उनके हाथ में है, जिसको चाहे मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए या आयोग का सदस्य बनाएं। मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनने वाली कमेटी में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष हैं, जिसमें बहुमत उनके पास है। ऐसे में क्या इस तथ्य को झूठलाया जा सकता है?”
Udit Rajने कहा, “दूसरी बात है कि 12,000 बूथों पर करीब 600 वोट की औसत बढ़त शाम पांच बजे के बाद मिली है। पांच बजे तक हुई वोटिंग के बाद दूसरे दिन आठ बजे तक वोट कैसे बढ़ सकता है? क्या यह संभव है? वहीं, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर वोटर लिस्ट क्यों नहीं छापी जाती है? 71 लाख वोटर्स जुड़े हैं, पांच महीने के अंदर इतने सारे वोटर्स कहां से जुड़ गए?
Udit Raj राहुल गांधी के सवालों का जवाब चुनाव आयोग के पास नहीं
जबकि पांच साल में बहुत मुश्किल से करीब 32,000 वोटर्स जुड़े थे। ऐसे में बहुत सारे फर्जी वोटर्स बढ़ाए गए हैं और कई सारे काटे गए हैं। वह पांच बजे के बाद का सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं दे रहे हैं?”

