Haryana पानीपत। भीषण गर्मी और लू से मौसम शुष्क हो गया है। रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों को 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर की तपिश झेलनी पड़ी। रोहतक में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया है। अधिकतर जिले में ऐसे ही हालात हैं।
Haryana Police ने योग से दी ‘तनावमुक्त जीवन’ की प्रेरणा, हजारों जवानों ने एक साथ किया अभ्यास
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद व रोहतक में भीषण गर्मी व लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के लिए येलो अलर्ट की घोषणा की है।
Haryana रोहतक में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
10 मई को करनाल, यमुनानगर व पंचकूला को छोड़ पूरे प्रदेश में लू की चेतावनी जारी की है। 11 जून तक राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में एक नया चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं उत्तर प्रदेश के रास्ते हरियाणा में दाखिल होंगी।

