अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Tahawwur Rana की न्यायिक हिरासत की अवधि 9 जुलाई तक बढ़ायी गयी

On: June 7, 2025 2:58 PM
Follow Us:
Tahawwur Rana
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी Tahawwur Rana की न्यायिक हिरासत की अवधि आगामी नौ जुलाई तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने मामले की सुनवाई के बाद Tahawwur Rana की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। राण को उसकी पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

Tahawwur Rana को 12 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

तिहाड़ जेल अधिकारियों को अदालत ने राणा की अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की मांग करने वाली अर्जी पर अपना जवाब दाखिल करने की अनुमति पहले ही दे दी थी। राणा की अर्जी पर अदालत नौ जून को विचार करेगी। अदालत ने पहले भी राणा की अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की अर्जी खारिज कर दी थी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने राणा की अर्जी पर अपना जवाब दाखिल किया और अदालत के निर्देश पर जेल अधिकारियों को इसकी प्रति भी मुहैया कराई।

Tahawwur Rana की अर्जी पर अदालत नौ जून को विचार करेगी

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा को 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी बताया जाता है, जो एक अमेरिकी नागरिक है। राणा पर भारत की वित्तीय राजधानी पर तीन दिन तक आतंकी हमले करने के लिए हेडली और नामित आतंकवादी संगठनों के गुर्गों के साथ साजिश रचने का आरोप है।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इस साल की शुरुआत में राणा की प्रत्यर्पण के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज कर दी थी और उसे भारतीय हिरासत में स्थानांतरित करने का रास्ता साफ कर दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!