अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘Youth को सशक्त बनाना देश के लिए जरूरी’, 11 साल के कार्यकाल पर चर्चा करते हुए बोले PM Modi

On: June 7, 2025 2:15 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने अपने 11 वर्ष के कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए कई कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार की कई पहल इस दृढ़ विश्वास पर आधारित हैं कि युवाओं को सशक्त बनाना राष्ट्र द्वारा किया जा सकने वाला सबसे महत्वपूर्ण काम है।

जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे PM Modi, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन कर दिया न्योता

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया है कि युवा विकसित भारत के निर्माण के प्रयासों को निरंतर मजबूत करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत के युवाओं ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हमारी युवा शक्ति गतिशील, नवोन्मेषी और दृढ़ संकल्पित है। हमारे युवाओं ने बेजोड़ ऊर्जा और दृढ़ विश्वास के साथ भारत के विकास को गति दी है।’

‘कई क्षेत्रों में अकल्पनीय कार्य किए’ PM Modi

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत में ऐसे युवाओं के उल्लेखनीय उदाहरण देखने को मिले हैं, जिन्होंने स्टार्टअप, विज्ञान, खेल, सामुदायिक सेवा, संस्कृति आदि समेत विभिन्न क्षेत्रों में अकल्पनीय कार्य किए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!