जम्मू। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnav ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से रेलवे लाइन के माध्यम से जोड़ना सदियों पुराना स्वप्न था, जो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक प्रयासों से साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इसके साथ ही दो वंदे भारत ट्रेनों का भी लोकार्पण किया जाएगा, जो इस क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेंगी।
वकीलों की हड़ताल के कारण Rahul Gandhi के मामले की सुनवाई 30 जनवरी तक टली
Ashwini Vaishnav ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक और पर्यावरणीय चुनौतियों के बावजूद इस परियोजना को पूरा करना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। जम्मू स्टेशन पर चल रहे कार्यों के कारण वंदे भारत ट्रेनें फिलहाल कटरा से श्रीनगर तक चलेंगी, लेकिन सितंबर 2025 से ये ट्रेनें जम्मू से श्रीनगर तक पूरे रूट पर संचालित होंगी। इस रेल परियोजना में दो इंजीनियरिंग चमत्कार, चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज शामिल हैं, जो अत्याधुनिक तकनीक और डिजाइन के प्रतीक हैं।
Ashwini Vaishnav जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक और पर्यावरणीय चुनौतियों के बावजूद इस परियोजना को पूरा करना एक अभूतपूर्व उपलब्धि
चिनाब ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज है, भूकंपीय क्षेत्र पांच में स्थित है। यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है, जहां तेज हवाओं की वजह से विंड टनल फिनोमेना देखा जाता है। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए, ब्रिज को 260 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा की गति का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है।

