अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम Minister Anil Vij ने घोषणा की है कि अम्बाला छावनी में लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से बिजली का पूरा ढांचा बदला जाएगा, जिसका उद्देश्य विकसित देशों की तर्ज पर उच्च गुणवत्ता वाली विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
Energy Minister Anil Vij ने धूलकोट से अम्बाला छावनी 12 क्रॉस रोड सब-स्टेशन तक 33केवी लाइन हटाने के आदेश किए
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान Minister Anil Vijने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का टेंडर मंजूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि 38 करोड़ रुपये की लागत से अम्बाला छावनी में बिजली के तारों, खम्भों और ट्रांसफार्मरों सहित पूरे ढांचे को आधुनिक बनाया जाएगा और इसे ‘नंबर वन’ के दर्जे पर लाया जाएगा।
Minister Anil Vij ने जानकारी दी कि इस कार्य के पूरा होने से बिजली फाल्ट की समस्या शून्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों में पूरी वोल्टेज मिलेगी, जिसके लिए वोल्टेज की गणना की गई है। बिजली ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए इंसुलेटेड तारें (जो तार को घेरती हैं और उसकी सुरक्षा करती हैं) लगाई जाएंगी, जिससे हादसों का खतरा कम होगा।
विज ने बताया कि यह व्यवस्था विकसित देशों में अपनाई जाने वाली एक ‘परफेक्ट’ तकनीक है। गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में 24 घंटे उच्च गुणवत्ता वाली बिजली आपूर्ति के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।
Minister Anil Vij यह व्यवस्था विकसित देशों में अपनाई जाने वाली एक ‘परफेक्ट’ तकनीक
इसके तहत 232 सर्किट किलोमीटर एलटी नंगे कंडक्टर को विभिन्न आकारों के एलटी आर्मर्ड एक्सएलपीई केबल से बदलना, 77 सर्किट किलोमीटर नए एसीएसआर कंडक्टर/एक्सएलपीई केबल के साथ मौजूदा 11केवी लाइन का विभाजन/संवर्द्धन और 127 वितरण ट्रांसफार्मरों का विस्तार तथा अन्य कई कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में लगभग 20 किमी. लंबी 33 केवी की हाई-टेंशन लाइन को भी हटाया गया है।

