अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand News : 38वें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: उत्तराखंड से अब तक 905 ऑनलाइन आवेदन, अगली प्रक्रिया जारी

On: June 3, 2025 11:44 AM
Follow Us:
Uttarakhand News
---Advertisement---

Uttarakhand News : उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए कुल 905 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी, जिसमें एक जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों से विवरण मांगा गया था। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी।

Uttarakhand News : नकद पुरस्कार के लिए आगे बढ़ी प्रक्रिया

उत्तराखंड के खेल निदेशालय ने अब नकद पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। यह पुरस्कार 38वें राष्ट्रीय खेलों सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दिया जाएगा। आवेदन मिलने के बाद अब पात्रता जांच और मूल्यांकन का अगला चरण शुरू किया गया है।

 

Uttarakhand : केदारनाथ पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, राज्य गठन के बाद ऐसा करने वाली पहली महिला नेता

Uttarakhand News : विशेष समिति करेगी जांच, मानदंडों के अनुसार मिलेगा पुरस्कार

खेल निदेशालय के प्रभारी अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि सभी प्राप्त आवेदनों की जांच अब एक विशेष समिति द्वारा की जाएगी। जो खिलाड़ी और प्रशिक्षक निर्धारित मानदंडों को पूरा करेंगे, उन्हें नियमानुसार नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समिति की संस्तुति के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply