अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Lt Gen Dinesh Singh Rana बने अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ

On: June 2, 2025 11:31 AM
Follow Us:
Lt Gen Dinesh Singh Rana
---Advertisement---

नई दिल्ली। Lt Gen Dinesh Singh Rana, अंडमान और निकोबार कमान के नए कमांडर-इन-चीफ बन गए हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने इस कमान के 18वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में 1 जून को कार्यभार ग्रहण किया है। श्री विजयपुरम स्थित अंडमान और निकोबार कमान भारत की पहली और एकमात्र त्रि-सेवा ऑपरेशनल कमान है। यह कमान थलसेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल को एकीकृत करती है। साथ ही यह कमान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा करती है।

“अर्थ प्रबंधन बाबा” योगी: Dinesh Sharma ने कुंभ की तारीफों के पुल बांधे!

अंडमान और निकोबार कमान का पदभार संभालने से पहले वे डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। वे इस पद से कमांडर-इन-चीफ के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले रक्षा खुफिया प्रमुख हैं, जो भारत की सैन्य नेतृत्व में खुफिया और संयुक्त संचालन की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार रात इस नियुक्ति के संबंध में बताया कि Lt Gen Dinesh Singh Rana को 19 दिसंबर 1987 को गढ़वाल राइफल्स की 10वीं बटालियन में कमीशन मिला था। बाद में Lt Gen Dinesh Singh Rana ने गढ़वाल राइफल्स की बटालियन को कमांड भी किया। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के स्नातक हैं और वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के स्नातकोत्तर।
इसके अलावा, उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, स्पेन के मैड्रिड में सेंटर फॉर नेशनल डिफेंस स्टडीज और अमेरिका की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा प्राप्त की है।

Lt Gen Dinesh Singh Rana को 19 दिसंबर 1987 को गढ़वाल राइफल्स की 10वीं बटालियन में कमीशन मिला

उन्होंने कई पेशेवर सैन्य पाठ्यक्रमों में टॉप किया है। अपने 37 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने विविध प्रकार की परिचालनात्मक, प्रशिक्षण और स्टाफ नियुक्तियां संभाली हैं। उनकी सेवा में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल और संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान के साथ कार्यकाल शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!