अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में सही से नहीं चल रहा कानून का राज : Mayawati

On: June 1, 2025 3:44 PM
Follow Us:
Mayawati
---Advertisement---

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया Mayawati ने रविवार को यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज सही से नहीं चल रहा है।

Mayawati ने बुलाई अहम बैठक, आकाश आनंद को बनाया चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर

बसपा प्रमुख Mayawati ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देश के विभिन्न राज्यों में से खासकर यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व होने से जातिवादी एवं सांप्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय-अत्याचार तथा लोगों को उजाड़ने आदि की कार्रवाइयों से यह साबित है कि यहां कानून का राज सही से नहीं चल रहा है।”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट के जरिए यूपी पुलिस के नए डीजीपी के सामने आने वाली कई चुनौतियों को गिनाया। उन्होंने कहा, “ऐसे माहौल में यूपी पुलिस के नए प्रमुख के सामने राज्य में अपराध नियंत्रण व कानून का राज स्थापित करके सर्वसमाज के लोगों को उचित राहत पहुंचाने की बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार व सत्ताधारी दल के लोगों को भी यूपी में कानून का राज स्थापित करने में हर प्रकार का सहयोग व सक्रियता जरूरी है।”

Mayawati ने यूपी पुलिस के नए डीजीपी के सामने आने वाली कई चुनौतियों को गिनाया

मायावती ने आगे कहा, “वैसे भी भारत के बहुआयामी विकास व यहां की विशाल आबादी की समग्र उन्नति में यूपी को देश की प्रगति की रीढ़ होना चाहिए, लेकिन इसके ग्रोथ इंजन बनकर उभरने के बजाय ज्यादातर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर निगेटिव चर्चाओं में रहना क्या यह जन व देशहित में उचित है?”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!