नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष Vijender Gupta ने शनिवार को युवाओं से आह्वान किया कि वह तंबाकू-मुक्त संस्कृति के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं।
दिल्ली विधान सभा में जल्द जुड़ेंगी ‘ई-विधान सभा’ की सुविधाएं: Vijender Gupta
Vijender Gupta ने ‘वॉक फॉर लाइफ – क्विट टोबैको’ पहल का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन और राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रोहिणी में पदयात्रा आयोजित किया गया। इस जागरूकता अभियान में चिकित्सा विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों, छात्रों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर श्री गुप्ता ने तंबाकू सेवन से उत्पन्न खतरों के विरुद्ध एकजुट सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “तंबाकू की लत एक ऐसी महामारी है जिसे रोका जा सकता है, लेकिन यह आज भी अनगिनत जिंदगियों को निगल रही है और परिवारों पर बोझ बन रही है। जागरूकता, शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से हमें मिलकर इसे जड़ से समाप्त करना होगा।”
Vijender Gupta कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू से मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली
श्री गुप्ता ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तंबाकू-मुक्त संस्कृति के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा, “सिर्फ कानून बनाना पर्याप्त नहीं है असली बदलाव तब होता है जब लोग अपने स्वास्थ्य और अपनों के खातिर, अपनी मर्जी से तंबाकू से दूरी बना लेते हैं।” इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू से मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली।

