अंबाला । Anil Vij : पाकिस्तान से सटे इलाकों में 31 मई को एक बार फिर मॉक ड्रिल होने को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, पाकिस्तानी आतंकी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सभी का नंबर बारी-बारी से आएगा।
Anil Vij : NDA के 11 साल भारत के लिए गोल्डन पीरियड, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Anil Vij ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “दोनों देशों के बीच सीजफायर है। प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार कहा है कि अगर कोई आतंकवादी घटना होगी, तो हम उसे युद्ध मानेंगे। सिविल डिफेंस भी एक तरह से ऑर्गनाइजेशन की तरह काम करता है, सरकार इसके लिए बाकायदा अधिकारी तैयार रखती है, जिनका काम होता है कि लोगों के बीच जाएं और उन्हें सारी ताजा हालात के बारे में बताएं।”
Anil Vij आतंकी कैसे भाग रहे हैं और कैसे रो रहे हैं? कल तक खुद बयान दे रहे थे कि हम लाशें उठा-उठाकर थक गए
अनिल विज ने पाकिस्तान के आतंकी सैफुल्लाह के बयान पर पलटवार किया, जिसमें उसने कहा था कि पीएम मोदी समझते हैं कि हम गोलियों से डरने वाले हैं, यह उनकी भूल है। विज ने कहा, “सैफुल्लाह ने भारतीय सेना का पहला सीन देख लिया है कि आतंकी कैसे भाग रहे हैं और कैसे रो रहे हैं? कल तक खुद बयान दे रहे थे कि हम लाशें उठा-उठाकर थक गए हैं। उसे चिंता नहीं करनी चाहिए, सभी का नंबर बारी-बारी से आएगा।”

