नई दिल्ली। ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को Pakistan की सीमा से लगे राज्यों मे मॉकड्रिल के साथ ही रात आठ बजे ब्लैक आउट होगा। आठ बजते ही बिजली बंद की जाएगी और सायरन बजेगा। यह ब्लैक आउट 15 मिनट का होगा। इसे लेकर इन राज्यों में स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां की हैं।
Pakistan में नजर आया पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड, हाफिज सईद का बेटा भी साथ था मौजूद
Pakistan : मॉकड्रिल इन राज्यों में भी की जाएगी
ऑपरेशन शील्ड के तहत यह मॉकड्रिल जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान,गुजरात के साथ हरियाणा में भी की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में कश्मीर और जम्मू संभाग के जिलो में इसे लेकर तैयारियां की गई हैं। जिन सीमावर्ती क्षेत्रो में मॉकड्रिल होगी उसमें बताया जाएगा कि गोलाबारी होने की सूरत में लोगों को कैसे सुरक्षित स्थान व अस्पताल पहुंचाना है।

