पटना। PM Modi गुरुवार को दो दिवसीय बिहार यात्रा पर पटना पहुंचे। यह बतौर प्रधानमंत्री उनका 50वां बिहार दौरा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के मन में बिहार बसता है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो अब तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं बनाया। प्रधानमंत्री ने यहां पटना हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल का उद्घाटन किया।
बिहार : PM Modi ने प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ की बैठक, दिए कई सुझाव
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार बिहार आकर एक नया इतिहास रचा है। वह 50 बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
PM Modi ने कहा कि पीएम मोदी के मन में बिहार बसता है और बिहार की जनता उनके प्रेम के लिए आभारी है। प्रधानमंत्री की यात्राओं का यह अर्धशतक बिहार जैसे पिछड़े राज्य के तेज ढांचागत विकास के प्रति उनके संकल्प के लिए याद रखा जाएगा।
PM Modi ने अपने पहले कार्यकाल में बिहार को 1,65,000 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज दिया
भाजपा नेता चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में बिहार को 1,65,000 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था। इस पैसे से फोरलेन सड़कों, एक्सप्रेसवे और महासेतुओं का निर्माण करने में बड़ी मदद मिली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार की 50वीं यात्रा में राज्य को 50 हजार करोड़ रुपए की 16 से अधिक विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की सौगात दे रहे हैं।

