जयपुर: Rajasthan के सभी जिलों में शनिवार को फिर ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल किया जायेगा। नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय, नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार शनिवार शाम राज्य के सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जायेगा।
पाकिस्तानी हैकर्स का Rajasthan में साइबर अटैक, राज्य सरकार की 3 वेबसाइट्स हैक
श्री मोंगा ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदशों के सभी जिलों में 31 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
Rajasthan 41 जिलों में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ( ऑपरेशन शील्ड ) का आयोजन किया जाएगा
इसी क्रम में राज्य के सभी सात संभागों के 41 जिलों में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ( ऑपरेशन शील्ड ) का आयोजन किया जाएगा।

